त्योहारी सीजन (दिवाली) आते ही साइबर ठग और स्कैमर्स एक्टिव हो गए हैं। इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खासकर WhatsApp पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उपयोगकर्ताओं को दिवाली बोनस के रूप में ₹8,000 दिए जाने का दावा किया जा रहा है। इस मैसेज के साथ एक संदिग्ध लिंक भी अटैच होता है, जिस पर क्लिक करने पर यूजर्स को बड़े पैमाने पर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।
PIB ने किया फैक्ट चेक इस वायरल मैसेज के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी (PIB Fact Check) ने मामले की सच्चाई सामने लाई है। PIB ने स्पष्ट किया है कि सरकार या किसी भी प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा इस तरह का कोई दिवाली बोनस मैसेज नहीं भेजा जा रहा है। यह पूरी तरह से एक फ़िशिंग स्कैम (Phishing Scam) है, जिसका उद्देश्य आपकी पर्सनल और बैंकिंग जानकारी चुराना है।
कैसे काम करता है यह स्कैम?
स्कैमर्स WhatsApp या अन्य सोशल मीडिया पर लुभावने मैसेज भेजते हैं।
मैसेज में किसी बड़े ब्रांड या सरकारी योजना के नाम पर ₹8,000 का दिवाली बोनस मिलने का दावा किया जाता है।
जैसे ही यूजर लालच में आकर दिए गए लिंक पर क्लिक करता है, उससे उसकी निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स या ओटीपी मांग लिया जाता है।
इसके बाद बैंक खाते से पैसे साफ हो जाते हैं।
सुरक्षा के उपाय:
किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर बिल्कुल क्लिक न करें।
इस तरह के लुभावने मैसेज या ऑफर्स को आगे फॉरवर्ड (शेयर) न करें।
यदि आपको ऐसा कोई मैसेज मिलता है, तो तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराएं।