आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि फ्रांस के दौरे से लौटे मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब तीन घंटे तक रोककर रखा गया। पार्टी नेताओं के अनुसार, इस दौरान मुख्यमंत्री को असुविधा का सामना करना पड़ा।
एजेंसियों की प्रतिक्रिया का इंतजार: इस पूरी घटना को लेकर पार्टी की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक एयरपोर्ट अथॉरिटी या अन्य संबंधित सुरक्षा एजेंसियों की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। राजनीतिक गलियारों में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।