देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों (NCR) में हवा की गुणवत्ता एक बार फिर बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के आंकड़े को पार कर 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को सांस लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बढ़ते प्रदूषण और बिगड़ते हालातों को देखते हुए प्रशासन ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसके तहत गुरुग्राम में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक सभी तरह के निर्माण और तोड़फोड़ के कार्यों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है ताकि धूल और प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित किया जा सके। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह-शाम वॉक करने से बचने और घरों में रहने की सलाह दी है।