हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी (HPPC) की उच्चस्तरीय बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए हैं। बैठक के दौरान कुल 9 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर विशेष फोकस रहा है।
सरकार के फैसले के अनुसार, राज्य के बेड़े में जल्द ही 500 नई रोडवेज बसें शामिल की जाएंगी, जिससे यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और बस सेवाओं का विस्तार होगा। इसके अलावा, ट्रैफिक जाम से जूझ रहे गुरुग्राम शहर के लिए भी बड़ा ऐलान किया गया है। गुरुग्राम में यातायात को सुगम बनाने के लिए दो नए फ्लाईओवर और अंडरपास के निर्माण कार्यों को भी हरी झंडी मिल गई है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से आम जनता को बेहतरीन परिवहन और सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।