हरियाणा के सिरसा जिले में जमीन के एक पुराने और बड़े विवाद ने खूनी रूप ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, 25 एकड़ जमीन के स्वामित्व को लेकर चले आ रहे पारिवारिक विवाद के चलते एक कांग्रेस नेता की निर्मम हत्या कर दी गई है। आरोप है कि उनके सौतेले भाई ने रंजिश के चलते उन पर डंडों और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।