हरियाणा के पंचकूला में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ताबड़तोड़ कार्रवाई देखने को मिली है। केंद्रीय एजेंसी ने पंचकूला के पॉश इलाके में स्थित अल्फा अपार्टमेंट में एक रिटायर्ड डीएसपी के शराब कारोबारी बेटों के ठिकानों पर अचानक रेड मारी। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से स्थानीय कारोबारियों और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान ईडी की टीम ने दोनों फ्लैटों से कई महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स अपने कब्जे में ले लिए हैं। अधिकारियों द्वारा इन दस्तावेजों और उपकरणों की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एंगल का पता लगाया जा सके। इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी को लेकर आगे की आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।