भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में आज का दिन एक मील का पत्थर साबित हुआ है। देश का शेयर बाजार अब कुल मिलाकर 5 ट्रिलियन डॉलर (5 Trillion Dollar Market Capitalization) के क्लब में शामिल हो गया है। बाजार में पिछले 6 कारोबारी सत्रों से लगातार शानदार तेजी देखने को मिल रही है, जिसे बाजार के जानकारों ने निवेशकों के लिए किसी 'दिवाली' से कम नहीं बताया है।
सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार हो रही इस बढ़ोतरी के पीछे मजबूत घरेलू आर्थिक फंडामेंटल्स, विदेशी निवेशकों की वापसी और पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों को मुख्य वजह माना जा रहा है। इस ऐतिहासिक आंकड़े को छूने के साथ ही वैश्विक स्तर पर भारतीय शेयर बाजार का दबदबा और अधिक मजबूत हो गया है।