केंद्र सरकार ने देश के युवाओं और विशेषकर सशस्त्र बलों में सेवा दे रहे अग्निवीरों के हित में एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने अग्निवीरों के सेवा कार्यकाल को 2 साल और बढ़ाने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह नई व्यवस्था उन 75% अग्निवीरों के लिए वरदान साबित होगी जिन्हें शुरुआती 4 साल की सेवा पूरी होने के बाद सेना में परमानेंट (स्थाई) नहीं किया जा सका था। इस फैसले से इन प्रशिक्षित और अनुभवी युवाओं को अतिरिक्त समय मिलेगा, जिससे उनके भविष्य और रोजगार के नए अवसरों को बेहतर ढंग से सुनिश्चित किया जा सकेगा। सरकार के इस कदम को युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।