आज जयपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी के रामलीला मैदान से शुरू होकर यह पदयात्रा त्रिपोलिया गेट तक जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा की अगुवाई कर रहे हैं।
इस रैली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता, विधायक और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पार्टी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और कार्यकर्ताओं में जोश भरना है। सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन की ओर से भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।