चंडीगढ़ के सुखना झील के पास स्थित मंच पर आज सैन्य साहित्य और इतिहास प्रेमियों का महाकुंभ शुरू हो गया है। पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने दीप प्रज्वलित कर 10वें मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ किया।
सैन्य इतिहास और वीरता पर मंथन इस तीन दिवसीय फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को देश के गौरवशाली सैन्य इतिहास, वीर योद्धाओं के बलिदान और रक्षा रणनीतियों से रूबरू कराना है। उद्घाटन सत्र के दौरान देश के जाने-माने सैन्य अधिकारियों, इतिहासकारों और लेखकों ने शिरकत की। इस दौरान विभिन्न सत्रों में युद्ध इतिहास, आधुनिक रक्षा तकनीक और सामरिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। आयोजन को लेकर पूर्व और वर्तमान सैन्य कर्मियों के साथ-साथ शहरवासियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।