देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का कहर लगातार खतरनाक रूप लेता जा रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के लगातार बढ़ते स्तर के चलते दिल्ली ने पाकिस्तान के लाहौर शहर को भी पीछे छोड़ दिया है और अब यह दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गई है। शहर के कई इलाकों में हवा 'बेहद गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है।
प्रमुख इलाकों में AQI का हाल आज सुबह के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के प्रमुख इलाकों में प्रदूषण का स्तर डराने वाला है। एम्स (AIIMS) इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 418 और आईटीओ (ITO) क्षेत्र में 414 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। इस जहरीली हवा के कारण लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ और गले में खराश जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है
।प्रशासन की पाबंदियां और एहतियात बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। ग्रैप (GRAP) के नियमों के तहत कड़े प्रतिबंध लागू किए जा रहे हैं ताकि स्थिति को और बिगड़ने से रोका जा सके। डॉक्टरों ने खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सांस के रोगियों को सुबह की सैर से बचने और घरों में ही रहने की सलाह दी है।