देश के सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में इस बार चौंकाने वाले और नए आंकड़े सामने आए हैं। केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण के नए नतीजों के अनुसार, रैंकिंग में एक बड़ा बदलाव हुआ है।
नवी मुंबई ने मारी बाजी लगातार नंबर वन का ताज अपने नाम रखने वाले मध्य प्रदेश के इंदौर शहर को पछाड़ते हुए, महाराष्ट्र के नवी मुंबई ने पहला स्थान हासिल किया है। स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, और नागरिकों की भागीदारी के मामले में नवी मुंबई ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिसके चलते उसने यह मुकाम हासिल किया है।
इस बदलाव से साफ है कि अन्य शहर भी अब स्वच्छता के मामले में कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस नई रैंकिंग के आने के बाद से नवी मुंबई में जश्न का माहौल है, वहीं इंदौर को इस बार दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा है।