हरियाणा की राजनीतिक सरगर्मी के बीच कांग्रेस पार्टी ने राज्यभर में जनसंपर्क और विरोध प्रदर्शन का एक नया दौर शुरू कर दिया है। मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों और मतदाताओं के नाम सूची से काटे जाने के मामलों को लेकर कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाया है।
24 नवंबर तक चलेगा चौपाल अभियान पार्टी के तय कार्यक्रम के अनुसार, यह 'वोट बचाओ, देश बचाओ' चौपाल अभियान आने वाली 24 नवंबर तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न जिलों और गांवों में चौपालें लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है और चुनावी प्रणाली में पारदर्शिता की मांग उठाई जा रही है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि राजनीतिक साजिश के तहत मतदाताओं के अधिकारों का हनन किया जा रहा है, जिसे पार्टी सहन नहीं करेगी।