हड़ताल टली, यात्रियों को राहत:
पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन द्वारा 16 नवंबर से बुलाई गई तीन दिन की हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
हड़ताल टलने से रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों और तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
लिखित आश्वासन के बाद फैसला:
परिवहन विभाग के अधिकारियों से मांगों को लेकर सकारात्मक चर्चा और लिखित आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने यह निर्णय लिया।
17 नवंबर को होगी अहम बैठक:
कर्मचारियों की मांगों के समाधान के सिलसिले में आगामी 17 नवंबर को संबंधित विभाग के कैबिनेट मंत्री के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रूपरेखा तय होगी।