देश के विकास को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे से दोनों राज्यों को कई बड़ी सौगातें मिलने जा रही हैं, जिससे बुनियादी ढांचे, परिवहन और क्षेत्रीय विकास को एक नई रफ्तार मिलेगी।
बेंगलुरु को ₹15,600 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट्स की सौगात प्रधानमंत्री अपने दौरे की शुरुआत के तहत दोपहर में बेंगलुरु पहुंचेंगे, जहाँ वे ₹15,600 करोड़ से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में कनेक्टिविटी और शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।
मेट्रो की नई लाइन का उद्घाटन और सफर इस दौरे का एक प्रमुख आकर्षण बेंगलुरु मेट्रो की नई लाइन का शुभारंभ होगा। प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाकर इस नई लाइन की शुरुआत करेंगे और आम नागरिकों की तरह खुद भी मेट्रो में सफर कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसके बाद वह गुजरात के लिए रवाना होंगे, जहाँ स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।