दिल्ली-मेरठ रूट पर नमो भारत ट्रेनें:
दिल्ली और मेरठ के बीच सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए आज से 8 नई नमो भारत ट्रेनें पटरियों पर उतर रही हैं।
इससे ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ेगी और पीक आवर्स में रोजाना यात्रा करने वाले नौकरीपेशा व आम नागरिकों को भारी राहत मिलेगी।
अयोध्या कैंट से नेपाल के जनकपुर धाम के लिए नई ट्रेन:
भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थल अयोध्या कैंट से नेपाल के पवित्र शहर जनकपुर धाम के बीच एक नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दी है।
इस ट्रेन के शुरू होने से दोनों देशों के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों के साथ-साथ तीर्थयात्रियों की यात्रा बेहद सुगम हो जाएगी।