पंजाब में अपराध और आतंकवाद के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने एक और बड़ा ऑपरेशन सफल किया है। पिछले 10 महीनों से विदेशों में छिपकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे कुख्यात गैंगस्टर 'अफरीदी' को आखिरकार भारत लाने में सफलता मिल गई है।
10 महीने की लंबी अंतरराष्ट्रीय तलाश पंजाब पुलिस और विभिन्न खुफिया एवं केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल के चलते इस भगोड़े गैंगस्टर की विदेशों में गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। लंबी कूटनीतिक और कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे विदेश से भारत डिपोर्ट किया गया।
गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ करने में जुटी हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके साथ देश-विदेश में और कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे तथा वह किन आपराधिक वारन्तों को अंजाम देने की फिराक में था। इस कार्रवाई को पंजाब पुलिस की एक बहुत बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।