नई दिल्ली/मनीला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के तहत फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंच चुके हैं। यात्रा के पहले दिन पीएम मोदी ने 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन (ASEAN-India Summit) को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने वैश्विक मंच पर शांति, आपसी सहयोग और विकास पर जोर देते हुए कहा कि आज की दुनिया का भविष्य क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धा से नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सहयोग और साझेदारी से तय होना चाहिए।
गुरुद्वारा खालसा दीवान के जीर्णोद्धार की रखी आधारशिला सम्मेलन में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान के जीर्णोद्धार कार्य की आधारशिला रखी। इस दौरान वहां मौजूद भारतीय समुदाय और सिख संगत ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
2024 के बाद पहली बार होगी क्वाड (Quad) नेताओं की बैठक आज का दिन कूटनीति के लिहाज से बेहद अहम है। 2024 के बाद यह पहला मौका होगा जब क्वाड नेताओं की आमने-सामने बैठक होने जा रही है। इस उच्चस्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान के प्रधानमंत्री और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री शामिल होंगे। इस बैठक में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और कई रणनीतिक मुद्दों पर बड़ी चर्चा होने की उम्मीद है।