केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में देश के आर्थिक विकास और शहरी परिवहन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। सरकार ने छोटे उद्यमियों और कारोबारियों को राहत देते हुए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से जुड़े अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
पीएम मुद्रा योजना के तहत क्रेडिट गारंटी का विस्तार सरकार ने पीएम मुद्रा योजना के तहत मिलने वाले कर्ज की क्रेडिट गारंटी को अगले 5 साल यानी साल 2031 तक बढ़ा दिया है। इसके सुचारू संचालन और वित्तीय मजबूती के लिए ₹5,000 करोड़ के विशेष फंड को भी स्वीकृति दी गई है। इस कदम से छोटे व्यवसायी, दुकानदार और स्टार्टअप शुरू करने वाले लोग आसानी से बिना किसी परेशानी के बैंक लोन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
ग्रेटर नोएडा मेट्रो विस्तार प्रोजेक्ट को हरी झंडी इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रेटर नोएडा मेट्रो विस्तार प्रोजेक्ट को भी अपनी मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत मेट्रो नेटवर्क के बढ़ने से लाखों यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी और यात्रा का समय कम हो जाएगा।