राजस्थान उच्च न्यायालय (Rajasthan High Court) ने स्पष्ट किया है कि आरक्षण के दायरे और उसकी संवैधानिक व्यवस्था के तहत दूसरे राज्यों के आरक्षित वर्ग के लोगों को स्थानीय स्तर पर लाभ नहीं दिया जा सकता। खंडपीठ के इस फैसले से यह साफ हो गया है कि यदि कोई व्यक्ति किसी दूसरे राज्य का मूल निवासी है और वह राजस्थान में आकर निवास करता है, तो वह सरकारी नौकरियों या अन्य आरक्षित सुविधाओं में अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) को मिलने वाले कोटे का हकदार नहीं होगा।
जनरल कैटेगरी में गिने जाएंगे बाहरी उम्मीदवार कोर्ट के आदेश के मुताबिक, अन्य राज्यों से आने वाले ऐसे सभी उम्मीदवारों को राजस्थान में सामान्य (General) कैटेगरी का ही माना जाएगा और वे अनारक्षित पदों पर ही प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे। कानूनी जानकारों का मानना है कि हाई कोर्ट के इस आदेश से उन विवादों और भ्रम पर विराम लग जाएगा जो अक्सर बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों के कोटे के दाفو को लेकर अदालतों में सामने आते थे।