नई दिल्ली:
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे NCR के इलाकों में हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। दिवाली के बाद से ही शहर का आसमान जहरीली धुंध की चादर में लिपटा हुआ है। आज दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 373 दर्ज किया गया, जो कि ‘बेहद खराब’ (Very Poor) श्रेणी में आता है।
प्रदूषण के इस गंभीर स्तर के बीच कुछ इलाकों में स्थिति बेहद डरावनी है। चांदनी चौक में AQI 379 और छावला में यह बढ़कर 396 तक पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने और लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए प्रशासन द्वारा GRAP (Graded Response Action Plan) की पाबंदियों को सख्ती से लागू किया जा रहा है।