कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर हैं, जहां वे स्थानीय नागरिकों और विद्यार्थियों से रूबरू हो रही हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए वे कई सौगातें देने जा रही हैं।
डिजिटल क्लासरूम और बसों की सौगात अपने इस दौरे के तहत प्रियंका गांधी सांसद निधि (MP LADS) से बनाए गए आधुनिक डिजिटल क्लासरूम का उद्घाटन करेंगी, जिससे ग्रामीण इलाकों के बच्चों को डिजिटल शिक्षा का लाभ मिल सके। इसके अलावा, वह मल्लापुरम जिले के स्कूलों को छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए 6 नई बसें और एक मोबाइल डिस्पेंसरी यूनिट भी समर्पित करेंगी। स्थानीय स्तर पर उनके इस दौरे से शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।