राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बढ़ते प्रदूषण के कहर के बीच हरियाणा के सोनीपत जिले में भी हालात को देखते हुए सख्त कदम उठाए गए हैं। वायु गुणवत्ता में लगातार हो रही गिरावट के बाद सोनीपत प्रशासन ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-3) की पाबंदियों को लागू कर दिया है।
नए नियमों के तहत शहर में किसी भी तरह के नए निर्माण, तोड़फोड़ और डिमोलिशन कार्यों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा, वायु प्रदूषण पर लगाम कसने के उद्देश्य से दफ्तरों में केवल 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ ही कामकाज करने का निर्देश जारी किया गया है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्राओं से बचें और प्रदूषण नियंत्रण में सहयोग करें।