राजधानी दिल्ली और उससे लगे एनसीआर के इलाकों में प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर बना हुआ है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बेहद खराब' स्थिति में है, जिससे धुंध की एक मोटी चादर छाई हुई है। हालांकि, इन सबके बीच आज से शुरू हो रहे लोक आस्था के महापर्व 'छ छठ' को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
मुनक नहर पर देश का सबसे बड़ा छठ घाट छठ व्रतियों को बेहतर और सुगम सुविधाएं प्रदान करने के लिए दिल्ली सरकार और प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसी कड़ी में आज मुनक नहर के किनारे तैयार किए गए 11 किलोमीटर लंबे देश के सबसे बड़े छठ घाट का उद्घाटन किया जा रहा है। यहाँ हजारों व्रती एक साथ सूर्य भगवान को अर्घ्य दे सकेंगे। सुरक्षा और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।