गुरुग्राम:
त्योहारी सीजन के दौरान 'दीवाली गिफ्ट' या चालान के नाम पर अवैध वसूली की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुरुग्राम पुलिस विभाग ने एक सख्त नियम लागू कर दिया है। पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए अब यह अनिवार्य कर दिया गया है कि सड़क पर तैनात कोई भी पुलिसकर्मी बिना बॉडी कैमरे के वाहनों की चेकिंग नहीं करेगा और न ही किसी वाहन को रोकेगा।
प्रशासन के इस आदेश का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच पारदर्शिता लाना तथा अवैध वसूली की शिकायतों पर पूरी तरह रोक लगाना है। आदेश का उल्लंघन करने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।