पूर्वी लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर ड्रैगन की हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय वायुसेना (IAF) ने एक बड़ा और पुख्ता प्लान तैयार किया है। चीन सीमा के पास के एयरबेस पर देश के सबसे ताकतवर लड़ाकू विमानों की तैनाती और चौकसी बढ़ा दी गई है।
इस नई रणनीति के तहत वायुसेना अपने बेड़े के मुख्य स्तंभ माने जाने वाले राफेल (Rafale), सुखोई-30MKI (Su-30MKI), मिराज-2000 (Mirage-2000) और पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से बने 'तेजस' (Tejas) फाइटर जेट्स को अग्रिम ठिकानों पर तैनात कर रही है। इन विमानों की तैनाती से किसी भी आपात स्थिति में दुश्मन के ठिकानों को पलक झपकते ही नेस्तनाबूद करने की भारत की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, यह कदम चीन की हर नापाक हरकत और आक्रामक रुख को कड़ा संदेश देने के लिए उठाया गया है।