पराली जलाने के बढ़ते मामलों और उससे बिगड़ती हवा की गुणवत्ता को लेकर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने प्रशासन की जवाबदेही तय करनी शुरू कर दी है। CAQM ने पंजाब के विभिन्न जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं।
मौके पर जाकर आकलन करने के आदेश आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल रिपोर्ट मंगाने के बजाय जिला अधिकारी और संबंधित प्रशासनिक अमला खुद उन जगहों का दौरा करे जहां पराली जलाई जा रही है। इसका मकसद जमीनी स्तर पर स्थिति की गंभीरता को समझना और तुरंत प्रभावी कार्रवाई करना है। इस सख्ती के बाद से राज्य के जिला प्रशासनों में हड़कंप मच गया है और अधिकारियों ने खेतों में निगरानी बढ़ा दी है।